संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा* के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय* के नेतृत्व में में गठित टीम द्वारा वांछित 03 अभियुक्तगण नाम पता 01. रमेश चन्द्र यादव पुत्र रामफेर 02. गोरखनाथ यादव उर्फ इन्द्रेश पुत्र रामफेर यादव 03. कान्ती देवी पत्नी गोरखनाथ निवासी बघाड़ी उर्फ परसादीपुर थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को अगया उर्फ सिदाही मोड़ से गिरफ्तार कर l न्यायालय रवाना किया गया ।
विदित हो कि वादी द्वारा दिनांक 27.05.2026 को थाना महुली पर लिखित सूचना दी गई थी कि उनकी बहन को प्रतिवादीगण द्वारा दहेज की नाजायज मांग को लेकर काफी समय से शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था तथा उनके साथ लगातार मारपीट की जा रही थी। दिनांक 27.05.2026 को वादी की बहन संदिग्ध व जली हुई अवस्था में मृत मिली थी। महिला सम्बन्धी अपराध की गंभीरता को देखते हुए थाना महुली पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त अभियुक्तगण को आज गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।












