संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी यातायात अमित कुमार* एवं यातायात प्रभारी परमहंस* के नेतृत्व में आज दिनांक 28.05.2026 को जनपद के शहर खलीलाबाद क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान यातायात पुलिस टीम द्वारा वाहनों पर लगी अवैध काली फिल्म, मॉडिफाइड साइलेंसर एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की गहन जांच की गई। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक करते हुए हेलमेट एवं सीट बेल्ट के प्रयोग, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा सुरक्षित यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
*इस प्रकार की कार्रवाई के माध्यम से-*
1. यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाता है।
2. सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में सहायता मिलती है।
3. आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ती है।
4. नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का संदेश दिया जाता है।
*जनपद पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की जाती है कि यातायात नियमों का पालन करें एवं सुरक्षित यात्रा को प्राथमिकता दें।*












