वाराणसी। वाराणसी में रामेश्वरी गोयल इंग्लिश स्कूल व रानी भवानी बालिका विद्यालय में शुक्रवार को प्रभुजन सेवा संस्थान एवं शिवशक्ति सेवा फाउंडेशन संयुक्त तत्वाधान में 10 दिवसीय हीलिंग समर कैंप कार्यक्रम का समापन हो गया।
प्रभुजन सेवा संस्थान की अध्यक्ष लक्ष्मी पाठक व शिवशक्ति सेवा फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति जायसवाल ने समापन समारोह में कहा कि हिलर ट्रेनर गीतांजलि सिंह ने सुपर ब्रेन कार्यक्रम में आसन, शारीरिक व्ययाम, श्वसन क्रियाएं, प्राणायाम, शांति ध्यान स्ट्रेचिंग, योग को स्कूलों के बच्चों को सिखाया गया। आज के आधुनिक समय में बच्चे मोबाइल से बहुत ज्यादा जुड़ चूके हैं, इस विषय पर बच्चों को मोबाइल से दूर रहने की शिक्षा दी गई है। बच्चों को आज के बदलते हुए आधुनिक समाज में मोबाइल से दूर रहकर घर के अंदर ही लूडो, शतरंज, कैरम गेम खेलने के लिए कहा गया। गर्मी के मौसम के बाद खुले मैदान में खेलने वाले गेम दौड़, क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल खेलने के लिए भी आग्रह किया गया।












