Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)जनगणना ड्यूटी आवंटन में मनमानी का आरोप:शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, बस्ती तहसील...

जनगणना ड्यूटी आवंटन में मनमानी का आरोप:शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, बस्ती तहसील परिसर में इक्ट्ठा हुए; एसडीएम ने दिया जांच का आश्वासन

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में जनगणना ड्यूटी आवंटन में कथित अनियमितताओं को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने शुक्रवार को तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और मनमानी तैनाती का आरोप लगाया। प्रदर्शन का नेतृत्व प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह और जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा ने संयुक्त रूप से किया। प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने आरोप लगाया कि जनगणना कार्य के लिए ड्यूटी निर्धारण में पारदर्शिता नहीं बरती गई। शिक्षकों का कहना था कि बड़ी संख्या में उन्हें गृह ब्लॉक और सुगम क्षेत्रों के बजाय दूरस्थ ग्रामीण और दुर्गम इलाकों में भेज दिया गया है। इससे खासतौर पर महिला शिक्षकों, वरिष्ठ शिक्षकों तथा गंभीर रूप से अस्वस्थ कार्मिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ड्यूटी सूची तैयार करते समय किसी निर्धारित मानक या मानवीय पहलुओं का ध्यान नहीं रखा गया। तहसील परिसर में भारी संख्या में शिक्षकों के जुटने और बढ़ते आक्रोश की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सत्येंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने शिक्षक नेताओं और प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं। एसडीएम ने शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि ड्यूटी आवंटन में यदि किसी प्रकार की विसंगति हुई है तो उसकी निष्पक्ष समीक्षा कर आवश्यक सुधार कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन शिक्षकों को ड्यूटी आवंटन को लेकर समस्या है, वे अपना लिखित प्रत्यावेदन कार्यालय में जमा करें, ताकि उनकी शिकायतों का समाधान कराया जा सके। उपजिलाधिकारी के आश्वासन के बाद शिक्षकों का आक्रोश शांत हुआ और प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। इस दौरान उदयशंकर शुक्ल, विवेक कांत पांडेय, सुधीर तिवारी, हरेंद्र यादव, शिव प्रकाश सिंह, नरेन्द्र दूबे, रामसागर वर्मा, पीयूष मिश्र, राजेश पांडेय, संजीव सिंह, पूजा तोमर समेत बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments