महराजगंज जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति जानने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. नवनाथ नगर ने शनिवार सुबह करीब 8 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परतावल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में 10 डॉक्टर और कर्मचारी अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए, जिससे व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। सीएमओ के अचानक पहुंचने से अस्पताल परिसर में गहमागहमी मच गई। निरीक्षण के दौरान कई जिम्मेदार कर्मचारी और चिकित्सक निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं मिले। अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों में अधीक्षक अमित कुमार सहित कुल 10 लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। डॉ. नवनाथ नगर ने सभी अनुपस्थित डॉक्टरों और कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने तथा उनसे स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य विभाग में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है और इसमें कोई कोताही स्वीकार्य नहीं होगी। सीएमओ की इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में डॉक्टरों और कर्मचारियों की अनुपस्थिति की शिकायतें अक्सर मिलती रहती हैं, जिससे मरीजों को परेशानी होती है। ऐसे में सीएमओ की इस कार्रवाई से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद जगी है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सीएमओ निरीक्षण में 10 डॉक्टर-कर्मचारी अनुपस्थित मिले:परतावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्था पर उठे सवाल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












