Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर:11 वर्षीय बालक की मौत, अस्पताल...

श्रावस्ती में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर:11 वर्षीय बालक की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया


श्रावस्ती में बीती रात एक सड़क दुर्घटना में 11 वर्षीय बालक देवांश शुक्ला की मौत हो गई। उसे एक अज्ञात तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी थी, जिसके बाद गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। यह घटना कटरा-वीरपुर मार्ग पर बरगदही मोड़ के पास हुई। नवीन मॉडर्न पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम सभा आमरेभरिया के मलपुरवा निवासी देवांश शुक्ला अपने बुआ के लड़के सुमित (11 वर्ष) के साथ साइकिल से पृथ्वीनाथ मंदिर पर जलाभिषेक करने जा रहा था। कटरा-वीरपुर मार्ग पर बरगदही मोड़ के पास सुमित लघुशंका के लिए खेत में चला गया, जबकि देवांश साइकिल के पास सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान वीरपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात मोटरसाइकिल ने देवांश को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि देवांश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल देवांश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। परिजनों द्वारा देवांश शुक्ला को मेडिकल कॉलेज बहराइच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की खबर सुनकर पूरे परिवार में कोहराम मच गया। बहराइच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आज शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments