बहराइच में पयागपुर पुलिस ने अपहरण की सूचना मिलने के 24 घंटे के भीतर एक 11 वर्षीय बालक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और लगातार तलाश अभियान के आधार पर बालक का पता लगाया। पुलिस के अनुसार, थाना पयागपुर में मु.अ.सं. 304/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया था। बहराइच के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी पयागपुर के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने संभावित स्थानों पर लगातार तलाश अभियान चलाया और स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाई। जांच के दौरान, पुलिस ने भुटेहना चौराहा स्थित योगेंद्र धाम हॉल, हुजूरपुर रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास से आयुष पाठक (11) को बरामद किया। आयुष अरकापुर, थाना पयागपुर का निवासी है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद, बालक को उसके पिता अनुज कुमार पाठक और अन्य परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में गुमशुदा और अपहृत बच्चों की तलाश के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पयागपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर इस मामले का सफलतापूर्वक निस्तारण किया। इस अभियान में उपनिरीक्षक गोपाल सिंह, हेड कांस्टेबल तौफीक अली, कांस्टेबल संतोष चौहान और महिला कांस्टेबल वैशाली मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
11 वर्षीय मासूम 24 घंटे में बरामद:बहराइच में पयागपुर पुलिस ने अपहरण की सूचना पर परिजनों को सौंपा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












