Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे:शिवपुर में जनकल्याण शिविर, विधायक ने गिनाईं...

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे:शिवपुर में जनकल्याण शिविर, विधायक ने गिनाईं उपलब्धियां


बहराइच। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रविवार को विकास खंड शिवपुर के सभागार में जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। नानपारा विधायक राम निवास वर्मा इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। विधायक वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने पंचायती राज, बेसिक शिक्षा, खाद्य एवं रसद, स्वास्थ्य तथा बाल विकास परियोजना विभागों की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर विधायक राम निवास वर्मा ने कहा, “जब गांव विकसित होगा, तभी राज्य विकसित होगा।” उन्होंने बताया कि इसी संकल्प के साथ ‘डबल इंजन’ की सरकार गांवों के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम को जिला महामंत्री प्रधान संघ सूर्यप्रकाश सिंह उर्फ बुल्लू सिंह, मंडल अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, जसवंत सिंह और मंडल महामंत्री संजय बाजपेयी ने भी संबोधित किया। उन्होंने भी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। खंड विकास अधिकारी शिवपुर आलोक वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया, जबकि संचालन महावीर मंडल ने किया। इस कार्यक्रम में प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष कमला प्रसाद वर्मा, विधायक प्रतिनिधि अमन वर्मा, क्षेत्र के ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments