#बस्ती_न्यूज
कप्तानगंज में हर्षोल्लास से मनाई गई बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती, धम्म यात्रा एवं विशाल मेले ने बांधा समां बस्ती। जनपद बस्ती के कप्तानगंज स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर बुद्ध चेतना स्थल, गौरा (SBI के सामने) पर मंगलवार 14 अप्रैल 2026 को भारतरत्न, दलितों के मसीहा एवं भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। डॉ. भीमराव अंबेडकर बुद्ध चेतना समिति गौरा कप्तानगंज द्वारा आयोजित जयंती समारोह में धम्म यात्रा, विशाल मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण बना दिया। प्रातः 8 बजे बिहरा बुद्ध विहार से भव्य धम्म यात्रा का शुभारंभ हुआ जो बुद्ध चेतना स्थल कप्तानगंज तक निकाली गई। हजारों की संख्या में उपासक-उपासिकाएं एवं श्रद्धालु इसमें सम्मिलित हुए। 11 बजे पंचशील के साथ बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। दोपहर 12 बजे से बच्चों ने बुद्ध वंदना एवं बाबा साहब के जीवन पर आधारित नाट्य-गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। दोपहर 1 बजे से विद्वत जनों का उद्बोधन हुआ तथा मिशन गायक राजकुमार एंड पार्टी द्वारा भीम जागरण ने समारोह को और भव्य बना दिया। कार्यक्रम में श्री महातम जी (पूर्व चीफ इंजीनियर, ST भारतीय रेलवे), डॉ. विनोद कुमार (अधीक्षक सी.एच.सी. मरवटिया बाबू), डॉ. संजीव कुमार (M.S. ENT लखनऊ) एवं डॉ. राजेश कुमार (C.H.C. कप्तानगंज) ने बतौर सम्मानित अतिथि अपने विचार रखे। समिति के संस्थापक पल्टू गौतम ने सभी उपस्थित जनों से बाबा साहब के बताए मार्ग — “शिक्षित बनो, संगठित हो” — पर चलने का संकल्प दिलाया और कहा कि बाबा साहब का सपना तभी पूरा होगा जब समाज का हर व्यक्ति शिक्षित एवं जागरूक बनेगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
कप्तानगंज में डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती आज:धम्म यात्रा और विशाल मेले का आयोजन, सम्मानित अतिथि होंगे शामिल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












