सिद्धार्थनगर के खेसरहा थाना पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कार्रवाई करते हुए 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर की गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण में एक विशेष अभियान चलाया गया था। थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत यह गिरफ्तारी की। गिरफ्तार किए गए लोग महुआ, चन्दापुर, पेड़ारी बुजुर्ग और बनुहिया बुजुर्ग गांवों के निवासी हैं। गिरफ्तार आरोपितों में ग्राम महुआ, थाना खेसरहा के शैलेन्द्र विश्वकर्मा, पिंकू विश्वकर्मा, सुभावती विश्वकर्मा, शीलू विश्वकर्मा, हरहंगी विश्वकर्मा, बुद्धिराम विश्वकर्मा, सत्येन्द्र विश्वकर्मा, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, सुमन विश्वकर्मा और उषा विश्वकर्मा शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, ग्राम चन्दापुर, थाना खेसरहा के दिलीप कुमार, उमेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार और राजू कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। ग्राम पेड़ारी बुजुर्ग, थाना खेसरहा से पवन और दुर्गेश विश्वकर्मा, जबकि ग्राम बनुहिया बुजुर्ग, थाना खेसरहा से राहुल गुप्ता और निखिल राय को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, इन सभी के विरुद्ध शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के मद्देनजर निरोधात्मक कार्रवाई की गई थी। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक वीरेन्द्र सिंह यादव, उपनिरीक्षक उपेन्द्र कुमार राव, उपनिरीक्षक श्याम मोहन त्रिपाठी, उपनिरीक्षक मोहन सिंह, उपनिरीक्षक अंगद कुमार प्रेमी, हेड कांस्टेबल उमेश चन्द, कांस्टेबल आदित्य यादव, विशाल गुप्ता, चन्दन सिंह, अखिलेश कुमार और महिला कांस्टेबल नेहा तिवारी शामिल थीं।
शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका में 18 गिरफ्तार:खेसरहा पुलिस ने की निरोधात्मक कार्रवाई, न्यायालय भेजा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












