Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मिहींपुरवा में वोटर लिस्ट से 198 नाम गायब:ग्रामीणों ने एसडीएम-बीडीओ को सौंपा...

मिहींपुरवा में वोटर लिस्ट से 198 नाम गायब:ग्रामीणों ने एसडीएम-बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, किया प्रदर्शन


बहराइच के मिहींपुरवा में मतदाता सूची से 198 लोगों के नाम गायब होने का मामला सामने आया है। विकासखंड मिहींपुरवा की ग्राम पंचायत लालपुर चांदा झार के ग्रामीणों ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के नेतृत्व में आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम मिहींपुरवा रामदयाल और बीडीओ विजय कुमार सिंह के कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों को एक ज्ञापन भी सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना किसी स्पष्ट कारण के बड़ी संख्या में पात्र मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सभी पात्र मतदाताओं के नाम तत्काल प्रभाव से मतदाता सूची में पुनः जोड़े जाएं, ताकि वे अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग कर सकें। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो वे आगे भी आंदोलन करने को बाध्य होंगे। अधिकारियों ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी मिहींपुरवा विजय कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से 198 ग्रामीणों के नाम काटे जाने का शिकायती पत्र ग्रामीणों द्वारा दिया गया है, और प्रकरण की जांच कर विधिक कार्यवाही कराई जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments