Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रुधौली क्षेत्र पंचायत में मनरेगा का 24 करोड़ बजट पास:बस्ती में ब्लॉक...

रुधौली क्षेत्र पंचायत में मनरेगा का 24 करोड़ बजट पास:बस्ती में ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में हुई बैठक

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के रुधौली ब्लॉक सभागार में सोमवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लॉक प्रमुख अनूप कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में मनरेगा के तहत 24 करोड़ रुपये का श्रम बजट पारित किया गया। बैठक में पिछली कार्रवाई की पुष्टि पर विचार किया गया। इसके अतिरिक्त, वर्ष 2026-27 के श्रम बजट और कार्य योजना पर भी विस्तृत चर्चा हुई। स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, बाल विकास परियोजना, समाज कल्याण, पशु तथा खाद्य एवं रसद विभाग सहित विभिन्न विभागों ने सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसी दौरान, ग्राम प्रधानों ने जल निगम द्वारा बनवाई जा रही पानी की टंकियों के अधूरे होने और सड़कों को तोड़कर छोड़ दिए जाने का आरोप लगाया। इन शिकायतों पर खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) अनिल कुमार यादव ने सभी प्रधानों को आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर जल निगम विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर इन समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि ब्लॉक का विकास तभी संभव है जब सभी के बीच कोई भेदभाव न हो और ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मिलकर विकास कार्य करें। ब्लॉक प्रमुख अनूप कुमार ने भी इस बात पर जोर दिया कि क्षेत्र का विकास तभी होगा जब हम सब मिलकर काम करेंगे और सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाएंगे। अठदमा पुष्करादित्य सिंह ने कहा कि विकास क्षेत्र के सभी छोटे-बड़े मामलों का निस्तारण मिलकर ही करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ग्राम पंचायतों में गुटबाजी करके काम किया जाएगा तो विकास संभव नहीं होगा। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आलोक चौधरी, प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष सोनू मिश्रा, एडीआईएसबी इंद्रेश यादव, एडीओ पंचायत रमेश यादव, विजय यादव, संतोष यादव, एखलाख अहमद, प्रमोद कुमार, चंद्रभान, मनीष सिंह, सोचन, मो. सिद्दीकी और रजनीश सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments