सिद्धार्थनगर जिले के लोटन ब्लॉक क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से अधिक समय से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे नाराज सैकड़ों ग्रामीण शनिवार देर रात छरियाकाछा पावर हाउस पहुंच गए। उन्होंने बिजली बहाल करने की मांग को लेकर वहीं धरना शुरू कर दिया। छरियाकाछा पावर हाउस से जुड़े पचासों गांव 24 घंटे से अधिक समय से अंधेरे में हैं। बिजली न होने के कारण पेयजल संकट, घरेलू कार्य, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद बिजली विभाग ने समस्या के समाधान के लिए कोई गंभीरता नहीं दिखाई। इस लापरवाही के कारण लोगों में भारी आक्रोश है। रात में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होती, वे पावर हाउस पर डटे रहेंगे। सिकरी, लोटन और ठोठरी क्षेत्र के लोगों ने कहा कि यदि जल्द बिजली नहीं आई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा, जिसमें धरना-प्रदर्शन और पावर हाउस का घेराव शामिल होगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल करने और लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र में बढ़ते जनाक्रोश के कारण स्थिति संवेदनशील बनी हुई है।
सिद्धार्थनगर के लोटन ब्लॉक में 24 घंटे से बिजली गुल:सैकड़ों ग्रामीण छरियाकाछा पावर हाउस पहुंचे, धरने पर बैठे, आंदोलन की चेतावनी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












