Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज में साइबर ठगी गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार:भारी मात्रा में सिम...

महराजगंज में साइबर ठगी गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार:भारी मात्रा में सिम कार्ड, फर्जी आधार कार्ड व मोबाइल बरामद


महराजगंज पुलिस ने साइबर हॉटस्पॉट अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 18 जुलाई 2026 को थाना सोनौली क्षेत्र से की गई। पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश और नोडल अधिकारी साइबर क्राइम थाना/अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम थाना महराजगंज, एसओजी और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ साइबर क्राइम थाना महराजगंज में मु0अ0सं0 46/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इनमें धारा 318(4), 319(2), 336(3), 338, 61(2), 3(5) बीएनएस, धारा 42 भारतीय दूरसंचार अधिनियम-2023 और धारा 66C/66D आईटी एक्ट शामिल हैं।
जांच में सामने आया कि यह गिरोह सोनौली थाना क्षेत्र में मोबाइल लोकेशन आधारित साइबर गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। अभियुक्त सक्रिय सिम कार्ड उपलब्ध कराते थे और संगठित तरीके से लोगों को कॉल कर आकर्षक प्रलोभन देकर साइबर ठगी करते थे। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से भारी मात्रा में सामग्री बरामद की है। इसमें 03 मोबाइल फोन, 07 सक्रिय सिम कार्ड, 03 निष्क्रिय सिम कार्ड (एयरटेल, वोडाफोन, जियो), 79 नए निष्क्रिय सिम कार्ड और 03 फर्जी आधार कार्ड शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान सुनील (25 वर्ष), पुत्र राधेश्याम, निवासी गुरुद्दीनपुरवा लौकही, थाना ईसानगर, जनपद खीरी; रोहित कुमार (25 वर्ष), पुत्र रमाकांत, निवासी गिरधारीपुर, थाना धौरहरा, जनपद खीरी; और मो. अकील (31 वर्ष), पुत्र मो. हनीफ, निवासी विरसिंगपुर, थाना ईसानगर, जनपद खीरी के रूप में हुई है। सभी की शैक्षिक योग्यता 8वीं या 9वीं कक्षा तक है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments