Homeक्राइम (Crime)UP: गाजीपुर में खेत की मेड़ बांधते समय युवक पर गिरी आकाशीय...

UP: गाजीपुर में खेत की मेड़ बांधते समय युवक पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर मौत

गाजीपुर: दिलदारनगर थाना क्षेत्र के भरवलिया गांव में शनिवार दोपहर खेत की मेड़ बांधने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, भरवलिया गांव निवासी श्री भगवान राजभर (30), पुत्र गुलाब राजभर, अपने खेत में मेड़ बांधने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के बीच आकाशीय बिजली उनके ऊपर गिर गई। बिजली की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा उन्हें तत्काल उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

UP: जौनपुर में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड बरामद

मृतक तीन भाइयों में मंझले थे। उनकी पत्नी सोनी देवी, जो बिहार के जगधरा की रहने वाली हैं, पति की मौत की खबर सुनते ही बदहवास हो गईं। परिवार में उनका रो-रोकर बुरा हाल है। श्री भगवान अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। इस हादसे से गांव में मातम पसरा हुआ है और ग्रामीण शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।

घटना की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आवश्यक रिपोर्ट तैयार कर संबंधित विभाग को भेज दी। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर भेज दिया गया है। पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments