पुरंदरपुर थाना पुलिस ने चेक बाउंस मामले में फरार एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कृष्णानंद जायसवाल (42) पुत्र स्वर्गीय गिरीश जायसवाल को रविवार को मुखबिर की सूचना पर भगवानपुर टोला बरगदवा से पकड़ा गया। उसके खिलाफ एनआई एक्ट के तहत लंबे समय से वारंट लंबित था। क्षेत्राधिकारी फरेन्दा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में पुरंदरपुर पुलिस लगातार वारंटियों की तलाश कर रही थी। रविवार को पुलिस को मुखबिर से कृष्णानंद जायसवाल के इलाके में होने की सटीक सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को भगवानपुर बरगदवा के रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं और उसे न्यायालय में पेश किया। इस कार्रवाई के दौरान उपनिरीक्षक सरवर हुसैन खान, उपनिरीक्षक राहुल कुमार यादव और कांस्टेबल सतीश कुमार पुलिस टीम में शामिल थे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
चेक बाउंस मामले में फरार वारंटी गिरफ्तार:पुरंदरपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भगवानपुर से पकड़ा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












