Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)3 साल की मेधश्वी की मधुर आवाज का चला जादू:लोकगीत गाकर बटोरी...

3 साल की मेधश्वी की मधुर आवाज का चला जादू:लोकगीत गाकर बटोरी वाहवाही, जमकर सुने जा रहे गीत


महाराजगंज के सिसवा नगरपालिका के मीराबाई नगर वार्ड निवासी तीन वर्षीय मेधश्वी शर्मा का की मधुर आवाज गीत लोगों को आकर्षित कर रही है। मेधश्वी व्यवसायी कृष्णमुरारी शर्मा और गृहिणी लक्ष्मी शर्मा की पुत्री हैं। वह नगर स्थित मलवरी कॉन्वेंट स्कूल में UKG की छात्रा हैं। इससे पहले भी वह अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुकी हैं। पिछले वर्ष महराजगंज महोत्सव में ‘बरसाने की छोरी’ और ‘राधा गोरी है’ गीतों पर प्रस्तुत नृत्य से उन्होंने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी थीं। इन दिनों नगर में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के तत्वावधान में ‘नाद प्रवाह’ कार्यक्रम के तहत 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन लोकगायन कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। मेधश्वी अपनी बड़ी बहन मायरा के साथ नियमित रूप से कार्यशाला में पहुंचती हैं। यहां वह कलाकारों को लोकगीतों का अभ्यास करते हुए सुनती और सीखती रही हैं। कार्यशाला के प्रशिक्षक उमाशंकर जायसवाल ने शनिवार को मेधश्वी से एक लोकगीत गाने को कहा। जैसे ही उन्होंने गायन शुरू किया, उनकी स्पष्ट उच्चारण शैली, सुर और लय की समझ ने वहां मौजूद लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनकी प्रस्तुति की जमकर सराहना की। प्रशिक्षक उमाशंकर जायसवाल ने कहा कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती। उन्होंने बताया कि इतनी कम उम्र में मेधश्वी का संगीत के प्रति समर्पण तथा सुर, लय और ताल की समझ उनके उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। उन्होंने विश्वास जताया कि निरंतर अभ्यास और मार्गदर्शन मिलने पर मेधश्वी आगे चलकर एक बड़ी कलाकार के रूप में पहचान बना सकती हैं।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments