महराजगंज पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 327.17 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। यह कार्रवाई 26 अप्रैल 2026 को बरगदवा थाना क्षेत्र के चकरार एसएसबी रोड के पास की गई, जिसमें एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, मुखबिर की सूचना पर एसएसबी और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने सुबह करीब 03:50 बजे घेराबंदी कर यह सफलता हासिल की। बरामद गांजा 21 पैकेटों में रखा हुआ था, जिनमें से प्रत्येक का वजन लगभग 15-16 किलोग्राम था। तस्कर के पास से एक मोबाइल फोन, 260 रुपये नकद और एक ट्रक (रजिस्ट्रेशन नंबर HR38W1261) भी जब्त किया गया है। इस मामले में बरगदवा थाने में मु0अ0सं0 030/2026 धारा 8/20/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रंजीत गिरि (37 वर्ष) पुत्र राधेश्याम गिरी के रूप में हुई है, जो बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के घोघा कबलेशवा का निवासी है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में 327 किलो गांजा बरामद:पुलिस-एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, एक तस्कर गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












