सिद्धार्थनगर जनपद के शिवनगर डिडई थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की पुलिया से गिरकर मौत हो गई। रविवार सुबह कठोलवा पुलिया के नीचे शव मिलने के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने रविवार सुबह कठोलवा पुलिया के नीचे एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार मौर्य अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान मृतक की पहचान परसाखुर्द गांव निवासी चन्द्रप्रकाश गौड़ उर्फ चन्नी (लगभग 50 वर्ष) पुत्र कौलेश्वर के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, चन्द्रप्रकाश गौड़ 25 अप्रैल की रात एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। बताया जा रहा है कि वे समारोह में नहीं पहुंचे और वापस लौट रहे थे। रास्ते में कठोलवा पुलिया पर बैठने के दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे पानी में गिर गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में शोक छा गया। मृतक के परिवार में चार बेटे और एक बेटी है, जिनकी शादी हो चुकी है। पुलिस ने आवश्यक पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
कठोलवा पुलिया से नीचे गिरकर व्यक्ति की मौत:घरभर में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












