HomeHealth & Fitnessकुल्टी में जल निकासी टनल के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू, स्थानीय लोगों...

कुल्टी में जल निकासी टनल के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू, स्थानीय लोगों ने संतोष व्यक्त की

पश्चिम बर्दवान। कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत ढांचे से जुड़े विकास कार्यों के तहत चीनकुड़ी रोड स्थित सोदपुर महाप्रबंधक कार्यालय एवं एजी चर्च स्कूल के समीप लंबे समय से जर्जर और उपेक्षित पड़ी जल निकासी टनल के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू किया गया है।स्थानीय लोगों के अनुसार, यह संरचना लंबे समय से क्षतिग्रस्त स्थिति में थी और राहगीरों व आसपास के निवासियों के लिए चिंता का विषय बनी हुई थी।

स्थानीय नागरिकों ने निर्माण कार्य शुरू होने पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र की आवश्यक समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।आसनसोल पश्चिम भाजपा के मीडिया इंचार्ज एवं समाजसेवक संतोष कुमार वर्मा ने कहा कि कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चीनकुड़ी रोड का यह निर्माण कार्य भी क्षेत्र के लोगों को राहत पहुंचाने वाला कदम साबित होगा।

वहीं, , आसनसोल के जिला न्यायालय के अधिवक्ता एवं भाजपा नेता विनोद सिंह सोलंकी ने कहा कि लंबे समय से लंबित इस समस्या पर कार्य शुरू होना क्षेत्रीय विकास की दिशा में सकारात्मक पहल है। उनके अनुसार जनसुविधाओं को प्राथमिकता दिए जाने से स्थानीय स्तर पर बदलाव दिखाई दे रहा है।

वार्ड निवासी एवं भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के प्रतिनिधि गोविंद माझी ने बताया कि यह जल निकासी चैनल लंबे समय से स्थानीय लोगों के लिए जोखिम का कारण बना हुआ था। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य शुरू होने से आसपास के निवासियों में राहत और संतोष का माहौल है।स्थानीय लोगों का मानना है कि क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों से बुनियादी सुविधाओं में सुधार की उम्मीद बढ़ी है तथा आने वाले समय में ऐसे कार्य आगे भी जारी रहने की अपेक्षा की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments