Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इकौना में 40वां मोहर्रम मनाया गया:आयोजन में उमड़ी भारी भीड़, दूर-दूर से...

इकौना में 40वां मोहर्रम मनाया गया:आयोजन में उमड़ी भारी भीड़, दूर-दूर से पहुंचे लोग


इकौना कस्बे में बुधवार को 40वें मोहर्रम का आयोजन परंपरागत तरीके से संपन्न हो रहा है। मोहर्रम के मौके पर विभिन्न स्थानों से ताजिए निकाले गए, जिन्हें देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे। ताजियों की आकर्षक सजावट लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। आयोजन स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। स्थानीय लोगों ने भी आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग किया। मोहर्रम के इस अवसर पर कस्बे में धार्मिक आस्था, भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग ताजिए का दीदार करने और आयोजन में शामिल होने के लिए इकौना पहुंचे, जिससे पूरे कस्बे में देर शाम तक चहल-पहल बनी रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments