बहराइच जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की छत से गिरकर मौत हो गई। यह घटना मझवा बनकट गांव में बीती रात हुई, जिसमें 44 वर्षीय रामस्वरूप की जान चली गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, मृतक के पिता सोमई पुत्र पितई ने बताया कि उनका पुत्र रामस्वरूप घर की छत पर सो रहा था। शौच के लिए जाते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़ा। इस हादसे में रामस्वरूप के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही विशेश्वरगंज पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी संदीप द्विवेदी ने बताया कि पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बहराइच में छत से गिरकर 44 वर्षीय व्यक्ति की मौत:शौच के लिए जाते समय हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












