Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)6 फीट का घड़ियाल घाघरा बैराज पुल पर चढ़ा:सूखी नदी से भटककर...

6 फीट का घड़ियाल घाघरा बैराज पुल पर चढ़ा:सूखी नदी से भटककर पहुंचा, वन विभाग ने किया रेस्क्यू


बहराइच में रविवार सुबह चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज पर एक 6 फीट लंबा घड़ियाल पुल पर चढ़ गया, जिससे वहां हड़कंप मच गया। यह घटना सुबह 5 बजे हुई। घाघरा नदी में चल रहे क्लोजर के कारण नदी का तल सूखा था। माना जा रहा है कि पानी कम होने के कारण घड़ियाल रास्ता भटककर सूखे नदी तल के रास्ते बैराज के ऊपरी हिस्से तक पहुंच गया। अचानक घड़ियाल को पुल पर देखकर बैराज पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों में भय फैल गया। सूचना मिलते ही मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और लोग घड़ियाल को देखने के लिए रुकने लगे। बैराज कर्मचारियों ने तुरंत वन विभाग को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सावधानीपूर्वक घेराबंदी कर घड़ियाल को सुरक्षित पकड़ा। घड़ियाल को बिना किसी नुकसान के वापस घाघरा नदी में छोड़ दिया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि क्लोजर के दौरान सूखे नदी क्षेत्र में सावधानी बरतें, क्योंकि पानी कम होने से वन्यजीव भटककर आबादी क्षेत्र की ओर आ सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments