Homeदेश (National)10 साल में 6 PM, कोई गुमनाम, कोई सक्रिय, ब्रिटेन के रिटायर...

10 साल में 6 PM, कोई गुमनाम, कोई सक्रिय, ब्रिटेन के रिटायर PM करते क्या हैं?

भारत में साल 2014 से एक प्रधानमंत्री हैं, नरेंद्र मोदी। 3 संसदीय चुनाव हुए हैं, हर बार एनडीए की ही सरकार बनी है। कभी भारत पर शासन कर चुके ब्रिटेन का संवैधानिक संकट कुछ ऐसा है कि हर साल, 2 साल बाद कुछ न कुछ ऐसी खलबली मचती है कि जो भी प्रधानमंत्री चुना जाता है, उसे इस्तीफा देना पड़ता है।
साल 2014 से अब तक देखें तो ब्रिटेन में 6 प्रधानमंत्री बदल चुके हैं।

बदले गए प्रधानमंत्रियों की लिस्ट में डेविड कैमरून से लेकर कीर स्टार्मर तक का नाम है। इसी लिस्ट में भारतीय मूल के ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भी शामिल रहे हैं, जिनके प्रधानमंत्री बनने पर भारत में भी उत्सव जैसा माहौल रहा है। कभी ब्रिटिश प्रधानमंत्री वित्त विभाग संभालने में फेल होते हैं, इसलिए इस्तीफा देते हैं, कभी उनके खिलाफ पार्टी में बगावत होती है, इसलिए।

यह भी पढ़ें: ब्रिटेन के PM कीर स्टार्मर ने इस्तीफा क्यों दिया, कौन लेगा जगह? हर सवाल का जवाब

2010 से 2026 तक, रिटायर हुए प्रधानमंत्री कर क्या रहे हैं?

डेविड कैमरन, पूर्व प्रधानमंत्री, यूनाइटेड किंगडम
  • डेविड कैमरन: साल 2010 में डेविड कैमरन प्रधानमंत्री बने थे। साल 2010 से लेकर 2016 तक वह प्रधानमंत्री रहे। डेविड कैमरन ब्रेक्सिट के खिलाफ थे। वह चाहते थे कि यूरोपियन यूनियन में उनका देश बना रहे। 52 फीसदी लोगों ने जनमत संग्रह में उनके खिलाफ मतदान किया। उन्होंने हार की नैतिक जिम्मेदारी ली और अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
    अब क्या करते हैं?
    डेविड कैमरन रिटायर होने के बाद के बाद भी सरकार से जुड़े रहे। ऋषि सुनक के कार्यकाल में 2023 से 2024 तक विदेश सचिव ही रहे। वह राजनीतिक तौर पर सक्रिय हैं। हाउस ऑफ लॉर्ड्स में 2024 तक रहे।
Theresa May
टेरेसा मे, पूर्व प्रधानमंत्री, यूनाइटेड किंगडम
  • टेरेसा मे: साल 2016 में जब डेविड कैमरन ने इस्तीफा दिया, खराब और बिखरी हुई अर्थव्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी टेरेसा में को मिली। टेरेसा में को कंजर्वेटिव पार्टी के नेता के पद से 7 जून 2019 को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। वह ब्रेक्सिट को संसद से पारित कराने में असफल रहीं थीं। 3 साल में न ब्रिटेन की इस्तीफा सुधरी, न ही ब्रिटेन के हालात बेहतर हुए।
    अब क्या करती हैं?
    हाउस ऑफ लॉर्ड्स की सदस्य हैं। किताबें लिखती हैं। अब कम चर्चा में रहती हैं। अपने परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं। उनके पति फिलिप मे इन्वेस्टर हैं।

यह भी पढ़ें: ब्रिटेन में PM स्टार्मर के खिलाफ बगावत क्यों? 10 साल में 6 प्रधानमंत्री बदले

Boris Johnson
बोरिस जॉनसन, टेरेसा मे, पूर्व प्रधानमंत्री, यूनाइटेड किंगडम

  • बोरिस जॉनसन: साल 2022 में गिरती पड़ती अर्थव्यवस्था को संभालने की जिम्मेदारी बोरिस जॉनसन को मिली। साल 2019 से 2022 तक करीब 4 साल वह प्रधानमंत्री बने रहे। बोरिस जॉनसन की अगुवाई में 1987 के बाद पहली बार कंजर्वेटिव पार्टी बहुमत से जीती थी। उनके सांसद ही उनके खिलाफ हो गए थे। क्रिस पिंचर, पार्टी गेट, महंगाई, टैक्स और लापरवाही जैसे कई मुद्दे थे जिन्होंने उनकी राह मुश्किल की।
    अब क्या करते हैं?
    उनकी राजनीति आलोचनाओं के केंद्र में रही। अब राजनीति से दूर हैं, सार्वजनिक फोरम में स्पीच देते हैं, किताबें लिखते हैं और व्यापार संभालते हैं। उनकी 3 शादियां हुई हैं। एलेग्रा मोस्टेन से 1993 में और मरीना व्हीलर से 2020 में तलाक हुआ। तलाक के अगले साल ही उन्होंने कैरी सायमंड से शादी रचा ली। बोरिस जॉनसन के 5 बच्चे हैं। परिवार के साथ वक्त बिताते हैं।

Liz Truss
लिज ट्रस, पूर्व प्रधानमंत्री, यूनाइटेड किंगडम
  • लिज ट्रस: बोरिस के इस्तीफे के बाद लिज ट्रस ने सत्ता संभाली। उनका कार्यकाल 60 दिनों से भी कम का रहा। 6 सितंबर को उन्होंने पद संभाला, 20 अक्तूबर को इस्तीफा दे बैठीं। वह पहले से खराब अर्थव्यवस्था संभाल नहीं पाईं। बोरिस जॉनसन ने कर थोपे, इन्होंने करों में छूट दी, अर्थव्यवस्था पर असर आया। अराजकता की स्थिति रही, उन्होंने पद छोड़ने का मन बना लिया।
    अब क्या करती हैं?
    संसद सदस्य नहीं हैं। कंजर्वेटिव पार्टी की नेता हैं, किताबें लिखती हैं, सार्वजनिक समारोहों में नजर आती हैं।
Rishi Sunak
अक्षता मूर्ति और ऋषि सुनक।
  • ऋषि सुनक: लिज ट्रस के बाद उनके वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने प्रधानमंत्री पद की कमान संभाली। वह भारतीय मूल के थे, उनकी पत्नी नारायण और सुधा मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति हैं। 14 साल के शासन में कंजर्वेटिव पार्टी की हार हुई थी। 2024 में देश में लेबर पार्टी की लहर थी, ऋषि सुनकर की कंजर्वेटिव पार्टी से लोगों का मोह भंग हुआ, उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। उनका कार्यकाल 2 साल का रहा।
    अब क्या करते हैं?
    कंजर्वेटिव पार्टी के सक्रिय नेता हैं। उद्योगपति हैं। खूब राजनीतिक और व्यक्तिगत दौरे करते हैं। उनके पास अभी लंबा सियासी भविष्य है। साल 2025 में उन्होंने एक बार फिर गोल्डमैन सेक्स में वरिष्ठ सलाहकार की भूमिका स्वीकारी थी।

यह भी पढ़ें: ‘चार्ल्स पर फिदा थीं मेरी मां…’, ब्रिटेन के राजा से मिल ट्रंप को क्या याद आया?

Keir Starmer
कीर स्टार्मर, प्रधानमंत्री, यूनाइटेड किंगडम
  • कीर स्टार्मर: लेबर पार्टी को करीब डेढ़ दशक बात जीत मिली। 2024 से 2026, सिर्फ 2 साल में उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। उनके सामने कई ऐसे मुद्दे थे, जिनसे पार्टी के लोग ही खफा थे। कीर स्टार्मर के मंत्रियों ने इस्तीफा दिया, उन्होंने ग्रीन इन्वेस्टमेंट, इनहेरिटेंस टैक्स में बदलाव किया, जिससे लोग खुश नहीं थे। ब्रिटेन में अवैध घुसपैठ, जेफरी एपस्टीन के दोस्त लॉर्ड मेंडलसन को प्रतिनिधि नियुक्त करने जैसे मुद्दों पर उनकी खूब किरकिरी हुई। पार्टी के भीतर ही बगावत हुई और अब उन्हें इस्तीफा देना पड़ा।
    अब क्या करेंगे?
    कीर स्टार्मर सांसद हैं, लेबर पार्टी के नेता हैं। अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं लेकिन नए प्रधानमंत्री के पद संभालने तक पद पर वह बने रहेंगे। उन्होंने इस्तीफे के बाद कहा है कि वह अपनी पत्नी विक के अच्छे पति बनना चाहते हैं, बच्चों के लिए अच्छे पता बनना चाहते हैं। उनकी पत्नी का नाम विक्टोरिया एलेक्जेंडर है। उनके 2 बच्चे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments