Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नासिरगंज में 6 मोहर्रम का जुलूस:ऐतिहासिक जुलूस गमगीन माहौल में शांतिपूर्ण संपन्न

नासिरगंज में 6 मोहर्रम का जुलूस:ऐतिहासिक जुलूस गमगीन माहौल में शांतिपूर्ण संपन्न


श्रावस्ती के नासिरगंज कस्बे में सोमवार को 6 मोहर्रम का ऐतिहासिक जुलूस गमगीन माहौल में निकाला गया। यह जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, यह दूसरा जुलूस सोमवार रात लगभग 9:00 बजे मरहूम साबिर हुसैन के अज़ाखाने से पूरी अकीदत के साथ शुरू हुआ। मातमी धुनों और नौहाख्वानी के बीच यह जुलूस नासिरगंज के मुख्य बाजार से गुजरा। इस दौरान अजादारों ने कर्बला के शहीदों को अपना पुरसा पेश किया। इसके बाद, जुलूस पारंपरिक मार्गों से होते हुए शिया समुदाय के घरों से गुजरा और नाजिम हैदर के निवास स्थान पर पहुंचा। वहां अजादारों ने मजलिस और नौहाख्वानी की। मजलिस के उपरांत, जुलूस बरदेहरा बदला हाईवे मार्ग से होते हुए देर रात करीब 12:30 बजे मरहूम साबिर हुसैन (मिज्जन) साहब के अज़ाखाने में आकर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोनवा थाना प्रभारी विष्णु देव पांडे और नासिरगंज चौकी प्रभारी गौरव सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मुस्तैद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments