ठूठीबारी पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने सीमा क्षेत्र के राजाबारी से छापेमारी कर 98 बोरी कद्दू बीज और नेपाली नंबर का एक पावर ट्रैक्टर बरामद किया है। इस कार्रवाई में एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद ठूठीबारी थाना पुलिस और एसएसबी जवानों ने संयुक्त अभियान चलाया। इसी दौरान नेपाल सीमा के पास से कद्दू बीज से लदा पावर ट्रैक्टर पकड़ा गया। ठूठीबारी के थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में कस्टम अधिनियम की धारा 111 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि सीमा पार तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई के दौरान उपनिरीक्षक रमेश पुरी, कांस्टेबल मृत्युंजय तिवारी, एसएसबी के कांस्टेबल संदीप कुमार और सुनील दत्त पटेल मौजूद रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
नेपाल सीमा पर 98 बोरी कद्दू बीज जब्त:महराजगंज में ठूठीबारी पुलिस-एसएसबी की कार्रवाई, ट्रैक्टर बरामद, एक गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












