Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज में हजारी हत्याकांड का मामला:बृजमनगंज पुलिस ने फरार आरोपी को किया...

महराजगंज में हजारी हत्याकांड का मामला:बृजमनगंज पुलिस ने फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा


बृजमनगंज पुलिस ने चर्चित हजारी हत्याकांड में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। लगभग 65 वर्षीय आरोपी कोईल को शुक्रवार को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के लिए माननीय न्यायालय भेजा गया। यह मामला 10 अगस्त को पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के हरैया गांव निवासी राजकुमार पुत्र तामेश्वर द्वारा अपने बेटे की हत्या के संबंध में दी गई तहरीर से जुड़ा है। तहरीर के आधार पर पुरंदरपुर थाने में मु०अ०सं० 196/2026, धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में एक नाबालिग सहित खड़खोड़ा गांव, थाना बृजमनगंज के चार अन्य निवासियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था। बृजमनगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार दिन के भीतर सभी आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया था। नाबालिग अभियुक्त को गोरखपुर स्थित बाल सुधार गृह भेजा गया था। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कोईल पुत्र श्रीराम (लगभग 65 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम खड़खोड़ा, थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज का निवासी है। वह अशिक्षित है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा, हेड कांस्टेबल जितेंद्र यादव और कांस्टेबल मंगल शंकर तिवारी शामिल थे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments