महराजगंज के मिठौरा विकासखंड के सेखुई गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृतियों को सहेजने की पहल की गई है। ग्राम प्रधान सरिता पटेल ने ग्रामीणों से किए वादे के अनुसार गांव के प्रवेश द्वार को ‘स्वतंत्रता सेनानी द्वार’ नाम दिया है। इसके साथ ही ग्राम पंचायत ने गांव में ‘सेनानी पथ’ का भी निर्माण कराया है। यह पहल नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के योगदान की याद दिलाएगी। ग्रामीणों के अनुसार, सेखुई गांव का स्वतंत्रता आंदोलन से गहरा संबंध रहा है। गांव के नागेश्वर गुप्ता, श्यामसुंदर चौधरी, जनकराज पटेल और रुपई जैसे कई लोग स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रहे थे। उनके संघर्ष और योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत ने यह कदम उठाया है। ग्राम पंचायत ने गांव के प्रवेश द्वार को ‘सेनानी द्वार’ नाम देने के साथ ही उससे जुड़े मार्ग को ‘सेनानी पथ’ के रूप में विकसित किया है। इस पहल से गांव के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े इतिहास को एक स्थायी पहचान मिली है। ग्रामीणों का मानना है कि इस द्वार और पथ से गुजरने वाली आने वाली पीढ़ी अपने गांव के स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद रखेगी। ग्राम प्रधान सरिता पटेल ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और संघर्ष को याद रखना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों से किए गए वादे के अनुसार सेनानी द्वार का नामकरण और सेनानी पथ का निर्माण कराया गया है। इससे गांव की ऐतिहासिक पहचान को मजबूती मिलेगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सेखुई गांव बना ‘स्वतंत्रता सेनानी गांव’:ग्राम पंचायत ने बनाया ‘सेनानी द्वार’ और ‘सेनानी पथ’
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












