#बस्ती_न्यूज
बस्ती के पूर्व सांसद और भाजपा के असम राज्य प्रभारी हरीश द्विवेदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने पैतृक गांव कटरा के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस राष्ट्रीय पर्व पर उन्होंने विद्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित बच्चों, शिक्षकों और ग्रामीणों को देश की आजादी के महत्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद द्विवेदी ने बच्चों से कहा कि यह दिन उन महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का है, जिनके बलिदान से हमें आजादी मिली। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
पूर्व सांसद ने पैतृक गांव में फहराया तिरंगा:बस्ती के प्राथमिक विद्यालय कटरा में बच्चों को दिया आजादी का संदेश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












