Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भारत-नेपाल सीमा पर 4,350 नशीले इंजेक्शन जब्त:निचलौल में तीन तस्कर गिरफ्तार, नेपाल...

भारत-नेपाल सीमा पर 4,350 नशीले इंजेक्शन जब्त:निचलौल में तीन तस्कर गिरफ्तार, नेपाल भेजी जानी थी खेप


महराजगंज पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। श्यामदेउरवा पुलिस, स्वाट और एसओजी की संयुक्त टीम ने 4,350 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए। इस दौरान पिपराइच-परतावल मार्ग पर बसहिया मोड़ के पास घेराबंदी कर पिकअप सवार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पिकअप वाहन और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। पुलिस को 13 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे सूचना मिली थी कि गोरखपुर-पिपराइच की ओर से एक पिकअप में नशीली दवाओं की बड़ी खेप परतावल लाई जा रही है। यहां से इसे नेपाल भेजे जाने की तैयारी थी। इस सूचना के आधार पर टीम ने बसहिया मोड़ के पास संदिग्ध पिकअप को रोककर तलाशी ली। वाहन में नीले प्लास्टिक के बोरे में रखे कार्टन से बड़ी मात्रा में इंजेक्शन बरामद हुए। बरामद खेप में 2,000 एम्पुल CEREJACK DIAZEPAM INJECTION IP और 2,350 एम्पुल BUPRENORPHINE INJECTION IP शामिल हैं। प्रत्येक एम्पुल दो एमएल का बताया गया है। पुलिस के अनुसार, इन दवाओं का चिकित्सकीय उपयोग होता है, लेकिन इनका अवैध रूप से नशे के लिए इस्तेमाल किया जाता है। बरामद मात्रा व्यावसायिक श्रेणी की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ठूठीबारी निवासी जाकिर हुसैन, जमुईकला थाना ठूठीबारी निवासी गोविंद प्रसाद और ठूठीबारी निवासी सचिन के रूप में हुई है। पूछताछ में पुलिस को भारत-नेपाल सीमा के रास्ते चल रहे नशीली दवाओं के नेटवर्क से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। पुलिस के अनुसार, बिहार निवासी ट्विंकल उर्फ पिंकल आरोपियों को नशीली दवाओं की आपूर्ति करता था। आरोपियों ने व्हाट्सऐप कॉल के जरिए ऑर्डर देने और बताए गए बैंक खातों में रकम भेजने की बात भी स्वीकार की है। जांच में सामने आया है कि जाकिर और गोविंद ठूठीबारी थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस और गैंगस्टर एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। इस मामले में श्यामदेउरवा थाने में मु0अ0सं0 230/2026, धारा 8/22(c)/23(c) एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। यह कार्रवाई डीआईजी गोरखपुर रेंज एस. चनप्पा के निर्देश पर एसपी महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, एएसपी सिद्धार्थ के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में की गई।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments