जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण, खिलाड़ियों, शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को को बांटे पदक व प्रशस्ति-पत्र

स्वतंत्रता सेनानियों के अथक प्रयास और बलिदान से मिली आजादी-जिलाधिकारी

अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर अन्तिम पायदान पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना ही लक्ष्य-जिलाधिकारी
स्वतंत्रता दिवस को पर्व की तरह मनाना चाहिए-अपर जिलाधिकारी
श्रावस्ती। देश एवं प्रदेश सरकार के मंशानुसार ’’हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम के तहत जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर धूमधाम से 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने भारत का राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम का गान के उपरान्त ध्वजारोहण कर गार्ड की सलामी ली। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने क्रासकंट्री रेस में बालक वर्ग में स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी प्रथम स्थान बॉबी राणा, द्वितीय स्थान किशनलाल, तृतीय स्थान प्रवेश कुमार, चतुर्थ स्थान हर्षित कुमार, पंचम स्थान रंजीत यादव, षष्ठम स्थान भूषण बालिका वर्ग में प्रथम स्थान नैना त्रिवेदी, द्वितीय स्थान हसीबुन निशा, तृतीय स्थान सानिया बानो, चतुर्थ स्थान पूजा, पंचम स्थान कोमल, षष्ठम स्थान संजना को पदक व टैªक शूट देकर सम्मानित किया। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित आयोजित स्टोरी टेलिंग कम्पटीशन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों, विद्यालय में शत-प्रतिशत छात्रों द्वारा स्कूल डेªस में आने वाले प्रेरित करने वाले शिक्षकों व रंगोली कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षक/शिक्षिकाओं को प्रशस्त्रि पत्र प्रदान किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजन को प्रतीक चिन्ह व अंगवस्त्र दिया गया इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि 15 अगस्त 1947 को अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के अथक प्रयास और बलिदान से आजादी मिली है, जिसके परिणामस्वरूप आज हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। उन सभी वीर-वीरांगनाओं के लिए हम सदैव नतमस्तक रहेंगे जिन लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर यह लड़ाई लड़ी है। उन सबके भारत वर्ष के सुनहरे भविष्य के लिए कुछ सपने थे स्वतंत्रता दिवस एक अवसर है जब हम उन सपनों को साकार करने के लिए ईमानदारी, सच्चाई, पूर्णनिष्ठा और सदभावना से अपने-अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लें, ताकि उनका बलिदान व्यर्थ न जाए। इसी क्रम में इस जनपद श्रावस्ती ने भी कई क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल किया है। उन्होने कहा कि जनपद श्रावस्ती में अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर अन्तिम पायदान पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति को लाभ पहुंचाया जा रहा है। जिससे देश के साथ-साथ इस जनपद को भी विकसित बनाया जा सके। उन्होने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में ’’हर घर तिरंगा’’ अभियान चलाकर घर-घर तिरंगा फहराया गया है, जो कि एक बहुत सराहनीय कदम है, जिससे निश्चित ही देश की एकता व अखंडता को बढ़ावा मिलेगा। उन्होने इस कार्य में लगे सभी अधिकारियों/कर्मचारियों एवं जनपद वासियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बधाई दी है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) ललित कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस को पर्व की तरह मनाना चाहिए। देश के तमाम वीर सपूतों ने अपने प्राणों का बलिदान देकर देश को आजादी दिलाई है, उन्हें पूरा देश हमेशा श्रद्धासुमन अर्पित करता रहेगा। उन्होने कहा कि देश को अपनी संप्रभुता एवं अखंडता बनाए रखने के लिए हमारे वीर सैनिक जो कठिन परिस्थितियों एवं दुरूह वातावरण में हमारे देश की सुरक्षा कर रहे हैं, यह दिवस एक अवसर है कि हम उनका स्मरण करें एवं उनके प्रति अपनी कृतज्ञता अर्पित करें।
अपर जिलाधिकारी न्यायिक अशोक कुमार ने अपने सम्बोध में कहा कि लंबे संघर्ष, त्याग और बलिदान के परिणामस्वरूप 1947 में आज ही के दिन भारत को स्वाधीनता प्राप्त हुई। हर भारतवासी जिस उन्मुक्त वातावरण में स्वाधीनता का अहसास कर रहा है, वह भारत माता के महान सपूतों, बलिदानियों के त्याग, तपस्या व बलिदान का परिणाम है। देश अंतरविरोधों व षडयंत्रों के कारण गुलाम हुआ, लेकिन इसने मन-मस्तिष्क से गुलामी को कभी स्वीकार नहीं किया। देश के अलग-अलग क्षेत्रों में गुलामी के खिलाफ अलग-अलग समय में संघर्ष और आंदोलन हुए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी के वैयक्ति सहायक के0के0 वैश्य ने देश भक्ति गीत गाकर सबका मनमुग्ध किया। इसके साथ ही अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी प्रवीण कुमार यादव, उप जिलाधिकारी श्रेया, उप जिलाधिकारी निशान्त उपाध्याय, जिला शासकीय अधिवक्ता श्रवण कुमार द्विवेदी, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर शरद श्रीवास्तव, जिलाधिकारी के आशुलिपिक अनूप तिवारी, कलेक्ट्रेट नाजिर कौशल यादव, सदभावना सेवा संस्थान के योगेन्द्रमणि त्रिपाठी, सहित कलेक्ट्रेट परिवार के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।












