#बस्ती_न्यूज
बस्ती के गौर/बभनान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर युवा नेता सौरभ शुक्ला भारतवंशी के नेतृत्व में एक विशाल बाइक और पैदल रैली निकाली गई। इस रैली में हजारों युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। सौरभ शुक्ला ने अपने युवा साथियों के साथ पहले गौर ब्लॉक से गौर ओवरब्रिज तक पैदल रैली निकाली। इसके बाद ब्लॉक मुख्यालय से बभनान के विजय नगर तिराहे तक एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। युवाओं ने “भारत माता की जय” और अन्य राष्ट्रभक्ति के जयघोष लगाए, जिससे स्वतंत्रता दिवस के उत्सव में जोश भर गया। हजारों युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया और क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम का माहौल निर्मित किया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में निकली बाइक रैली:हजारों युवाओं ने राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












