#बस्ती_न्यूज
बस्ती के ऐंठी गांव में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सदानंद लघु माध्यमिक विद्यालय और कबीर तिवारी बाल विद्यालय ने एक प्रभात फेरी निकाली। शनिवार को आयोजित इस फेरी में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए और लोगों को राष्ट्रप्रेम व एकता का संदेश दिया। भारत माता की वेशभूषा में सजी एक छात्रा विशेष आकर्षण का केंद्र रही। छात्रों ने तिरंगे और देशभक्ति की भावना से सजे वाहन के साथ क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से मार्च किया। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेने तथा देश की एकता, अखंडता और विकास में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दिया। प्रभात फेरी के दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” जैसे देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। स्थानीय लोगों ने भी विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना की। विद्यालय के प्रबंधक श्री शिव प्रसाद तिवारी ने बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति, अनुशासन, सामाजिक एकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूत करना है। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ से प्रधानाचार्य अकरम अंसारी, श्री युगलकिशोर पाण्डेय, श्री राकेश, श्री आलोक कुमार पाण्डेय, अष्टभुजा, जितेन्द्र, निशा, मोनिका, सोनी, महिमा, संध्या और रेशमा उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त, ग्राम प्रधान श्री बब्बू तिवारी, श्री मनोज तिवारी, ग्राम पंचायत सदस्य श्री भगवान दास और ग्राम पंचायत सहायक प्रेम कुमार चौधरी सहित कई अन्य सम्मानित ग्रामीण भी मौजूद थे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में स्वतंत्रता दिवस पर छात्रों ने निकाली प्रभात फेरी:देशभक्ति के नारों से गूंजा ऐंठी क्षेत्र
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












