#बस्ती_न्यूज
बस्ती के दुबौलिया विकासखंड की ग्राम पंचायत सेमरा में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत में स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथियों और ग्राम प्रधान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा परिसर में राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया। ग्राम पंचायत प्रशासन और स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित ग्रामीणों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत सभी उपस्थित पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने राष्ट्रगान गाया। कार्यक्रम के दौरान “भारत माता की जय”, “बाबा साहेब अमर रहें” और “जय भीम” जैसे देशभक्ति के नारे लगाए गए। कार्यक्रम के समापन पर बच्चों और उपस्थित ग्रामीणों के बीच लड्डू और मिठाई बांटे गए।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती की सेमरा ग्राम पंचायत में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया:हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण संपन्न, ग्रामीणों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












