राष्ट्रीय पर्व के उपलक्ष्य में श्रावस्ती के नासिरगंज कस्बे में कौमी एकता और देशभक्ति का संदेश देते हुए एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा शनिवार शाम को वकार हैदर उर्फ जीनू के नेतृत्व में ऐतिहासिक हुसैनिया इमामबाड़े के पास से शुरू हुई। इस यात्रा में शिया, सुन्नी और हिंदू समुदाय के लोगों ने एकजुट होकर भाग लिया। सभी ने आपसी सौहार्द, भाईचारे और देशभक्ति का संदेश दिया। हाथों में तिरंगा लिए स्थानीय नागरिक ‘भारत माता की जय’ और राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरे। यात्रा के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। नासिरगंज चौकी प्रभारी गौरव सिंह, हेड कांस्टेबल राजेंद्र कुमार पांडे, हेड कांस्टेबल जितेंद्र यादव और कांस्टेबल हरिशंकर वर्मा अपनी टीम के साथ मौजूद थे। पुलिस की मौजूदगी में यात्रा शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न हुई। आयोजकों ने बताया कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी सद्भाव और प्रेम बढ़ाते हैं, साथ ही नई पीढ़ी को देशप्रेम की प्रेरणा देते हैं। यात्रा के समापन पर सभी प्रतिभागियों और पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया।
नासिरगंज में कौमी एकता की तिरंगा यात्रा:वकार हैदर के नेतृत्व में निकली, पुलिस प्रशासन भी रहा मौजूद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












