बहराइच में नवीन शैक्षिक सत्र के तहत ‘स्कूल चलो अभियान’ के अंतर्गत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। विधानपरिषद सदस्य डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट परिसर से इस रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान का उद्देश्य 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं का परिषदीय विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानन्द और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। यह अभियान शासन के निर्देश पर संचालित किया जा रहा है। रैली में बाल शिक्षा निकेतन, तारा गर्ल्स इण्टर कॉलेज और आर्यकन्या इण्टर कॉलेज सहित विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उन्होंने ‘आधी रोटी खाएंगे-स्कूल पढ़ने जाएंगे’, ‘मम्मी पापा हमें पढ़ाओ-स्कूल चलकर नाम लिखाओ’ और ‘शिक्षा है अनमोल रतन-पढ़ने का सब करो जतन’ जैसे नारों के माध्यम से जनमानस को बच्चों का विद्यालयों में नामांकन कराने का संदेश दिया। जागरूकता रैली का नेतृत्व ब्लॉक हुज़ूरपुर के कम्पोजिट विद्यालय बसंतपुर के बच्चों के बैंड ग्रुप ने किया। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने जनपदवासियों से शत-प्रतिशत बच्चों का नामांकन कराने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी और विधायक नानपारा राम निवास वर्मा ने बच्चों और उनके अभिभावकों से प्रतिदिन विद्यालय भेजने का आग्रह किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी अनुराग मिश्रा सहित सभी विकास क्षेत्रों के खंड शिक्षा अधिकारी और सभी जिला समन्वयक भी मौजूद रहे।
स्कूल चलो अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली:विधानपरिषद सदस्य प्रज्ञा त्रिपाठी ने दिखाई हरी झंडी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












