#बस्ती_न्यूज
नगर थाना क्षेत्र के हरनखा गांव में एक दिव्यांग विधवा महिला ने जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसियों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना नगर में शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, हरनखा निवासी रीता, जो स्वर्गीय राम उजागिर की पत्नी हैं, ने बताया कि 5 जुलाई को दोपहर करीब 12:30 बजे गांव के राकेश, रोशन और जानकी ने कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने उनके बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया और लात-घूंसों से पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़िता रीता ने बताया कि वह बोलने और सुनने में असमर्थ हैं और उनके पति का निधन हो चुका है। उन्होंने अपनी संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद के कारण अपनी जान को खतरा बताया है। रीता ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की अपील की है। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
दिव्यांग विधवा ने पड़ोसियों पर मारपीट का आरोप लगाया:नगर बाजार में जमीनी विवाद में पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












