Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मल्हीपुर-भिनगा मुख्य मार्ग बदहाल:गड्ढों में तब्दील सड़क बनी हादसे का खतरा

मल्हीपुर-भिनगा मुख्य मार्ग बदहाल:गड्ढों में तब्दील सड़क बनी हादसे का खतरा


जमुनहा/श्रावस्ती। जमुनहा ब्लॉक क्षेत्र में मल्हीपुर चौराहे से भिनगा जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों खस्ताहाल है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग जमुनहा तहसील और जिला मुख्यालय के बीच एक प्रमुख संपर्क मार्ग है, जिस पर दिन-रात वाहनों का आवागमन बना रहता है। सड़क की खराब हालत के कारण तीन पहिया वाहनों और बाइक सवारों के लिए यात्रा जोखिम भरी हो गई है। गड्ढों के कारण कई बार वाहन असंतुलित हो जाते हैं और पलटने की स्थिति बन जाती है। बारिश के दिनों में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है। नदी के किनारे स्थित होने के कारण बाढ़ का पानी कई बार सड़क तक पहुंच जाता है। पानी भरने के बाद गड्ढों का अनुमान लगाना मुश्किल हो जाता है, जिससे किसी भी समय बड़े हादसे का खतरा बना रहता है। राहगीरों सुरेश, विक्रम, अनिल, सलीम और रामकुमार ने बताया कि यह सड़क लंबे समय से खराब है। इस रास्ते से रोजाना आने-जाने वाले लोगों को लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने और बड़े गड्ढों को भरवाने की मांग की है, ताकि आवागमन सुरक्षित हो सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular