HomeHealth & Fitnessप्रयास फाउंडेशन के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन

प्रयास फाउंडेशन के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन

  • राष्ट्रगान और देशभक्ति गीतों से स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों को दी श्रद्धांजलि

बाराबंकी। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रयास फाउंडेशन, बाराबंकी द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रगान एवं देशभक्ति के गीतों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों, कर्मचारियों, बच्चों, महिलाओं एवं अन्य उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए कहा कि देश की आजादी हमें अनेक महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष एवं बलिदान से प्राप्त हुई है।

इस अवसर पर दिव्यांगजन, बच्चे, महिलाएं एवं समाज के वंचित वर्गों के अधिकार, सम्मान और सहभागिता को बढ़ावा देने का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह का समापन सभी उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं के साथ किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular