Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में सामूहिक दुष्कर्म के चार आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने 12 घंटे के...

बस्ती में सामूहिक दुष्कर्म के चार आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने 12 घंटे के भीतर की कार्रवाई

#बस्ती_न्यूज

बस्ती पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित चार आरोपियों को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर की गई। मुण्डेरवा थाना प्रभारी अमरनाथ यादव ने अपनी टीम के साथ मिलकर इन अभियुक्तों को इचड़वा पुल कुरिया के पास से पकड़ा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुग्रीव पुत्र इन्द्रजीत (निवासी सेन्दुरिया, थाना मुण्डेरवा), सचिन पुत्र रामतेज (निवासी अमरडोभा, थाना मुण्डेरवा), पवन पुत्र राधेश्याम (निवासी अमरडोभा, थाना मुण्डेरवा) और शिव पूजन पुत्र सुखराम (निवासी कैथवलिया, थाना लालगंज बस्ती) के रूप में हुई है। इन अभियुक्तों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 140(4), 70(1), 115(2), 352, 351(3) और अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम (SC/ST Act) की धारा 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)va, 3(2)v के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जावेद खान, हेड कांस्टेबल देवानंद, कृष्णानंद यादव, कांस्टेबल भगवान दयाल, अमित यादव और जितेंद्र शाह शामिल थे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments