Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती के पड़ड़ी मोड़ पर जनता क्लिनिक का उद्घाटन:बरहपुर प्रधान डॉ. राजीव...

बस्ती के पड़ड़ी मोड़ पर जनता क्लिनिक का उद्घाटन:बरहपुर प्रधान डॉ. राजीव पांडे ने किया शुभारंभ, मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं।

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के परशुरामपुर विकासखंड क्षेत्र स्थित पड़ड़ी मोड़ पर ‘जनता क्लिनिक’ का उद्घाटन किया गया। इसका उद्देश्य क्षेत्रीय जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। बरहपुर के ग्राम प्रधान डॉ. राजीव पांडे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। डॉ. राजीव पांडे ने फीता काटकर क्लिनिक का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता पर जोर दिया। डॉ. पांडे ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में इस तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं शुरू होने से स्थानीय लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। यह पहल ग्रामीणों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगी। क्लिनिक के संचालक ने मुख्य अतिथि डॉ. राजीव पांडे का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और ग्रामीण भी उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular