धानी बाजार में बृहस्पतिवार को व्यापारिक एकता और व्यापारियों के हितों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की एक अहम बैठक संपन्न हुई। बैठक में स्थानीय व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया। इस दौरान संगठन की कमान बलराम अग्रहरी को नगर अध्यक्ष और अभिषेक अग्रहरी को महामंत्री के रूप में सौंपी गई। प्रांतीय संयुक्त महामंत्री सीताराम अग्रहरी के मार्गदर्शन में आयोजित इस बैठक में व्यापारियों की समस्याओं, बाजार व्यवस्था और संगठन की भविष्य की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद सर्वसम्मति से नई टीम का गठन किया गया। व्यापारियों के हितों की रक्षा का संकल्प नवनियुक्त अध्यक्ष बलराम अग्रहरी ने कहा कि संगठन ने जो भरोसा जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बाजार की समस्याओं के समाधान और व्यापारियों की आवाज को मजबूत करने का भरोसा दिलाया। नवनियुक्त महामंत्री अभिषेक अग्रहरी ने स्पष्ट कहा कि व्यापारियों का किसी भी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संगठन हर परिस्थिति में उनके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा प्रांतीय संयुक्त महामंत्री सीताराम अग्रहरी ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। इससे क्षेत्र के व्यापारियों की आवाज अब शासन-प्रशासन तक और प्रभावी तरीके से पहुंचेगी। जिलाध्यक्ष विजय कुमार जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि धानी बाजार की नई टीम व्यापारियों के हितों की रक्षा के साथ-साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा जताई कि यह टीम आपसी समन्वय से व्यापारियों के हितों के लिए काम करेगी।
#धन #बजर #वयपर #मडल #क #गठनबलरम #अगरहर #अधयकष #अभषक #अगरहर #महमतर #चन #गए #सरवसममत #स #हई #नयकतय
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
धानी बाजार व्यापार मंडल का गठन:बलराम अग्रहरी अध्यक्ष, अभिषेक अग्रहरी महामंत्री चुने गए; सर्वसम्मति से हुई नियुक्तियां
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












