HomeUncategorizedबलरामपुर पुलिस द्वारा थाना सादुल्लानगर क्षेत्रांतर्गत नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक यौन...

बलरामपुर पुलिस द्वारा थाना सादुल्लानगर क्षेत्रांतर्गत नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक यौन संबन्ध बनाने वाला फरार चल रहा वान्छित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ के दौरान किया गया गिरफ्तार*

*घटना का संक्षिप्त विवरण –* थाना सादुल्लानगर क्षेत्रांतर्गत निवासी ग्राम रानीपुर थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर द्वारा सूचना दी गई कि दिनांक 02.06.2026 को गाँव के ही व्यक्ति के यहाँ उनके भांजे का जन्मदिन था । जहाँ पर वादी मुकदमा का लड़का गया था कि विपक्षीगण 1.मो0 फरहान पुत्र तकदीर अली 2. अब्दुल जाहिद पुत्र मो0 बुद्धू 3. अफसर रजा पुत्र अहमद रजा निवासीगण ग्राम रानीपुर थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर द्वारा वादी मुकदमा के लड़के को कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बहाने से मोटरसाईकिल पर बैठाकर जंगल की तरफ सूनसान जगह पर ले जाकर आप्रकृतिक यौन संबंध बनाने व विरोध करने पर मारने पीटने तथा जान माल की धमकी दी गई। प्राप्त सूचना पर तत्काल सादुल्लानगर पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। प्रकरण के संबंध में तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-26/2026 धारा- 115(2),351(3)बी0एन0एस0 व 5M/5G/6 पोक्सो एक्ट थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर बनाम अब्दुल जाहिद आदि 03 व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया है तथा पूर्व में दो अभियुक्तों 1. मो0 फरहान पुत्र तकदीर 2.अफसर रजा पुत्र अहमद रजा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* द्वारा थाना सादुल्लानगर क्षेत्रांतर्गत नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक यौन संबन्ध की घटना में संलिप्त वांछित फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिए गए शख्त निर्देश के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय* व *क्षेत्राधिकारी उतरौला श्री राघवेन्द्र सिंह* के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष श्री सत्येन्द्र वर्मा के नेतृत्व मेः-

आज दिनांक 04.06.2026 को थाना सादुल्लानगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजी0 मु0अ0सं0-26/2026 धारा- 115(2),351(3)बी0एन0एस0 व 5M/5G/6 पोक्सो एक्ट में वांछित फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के क्रम में क्षेत्र में भ्रमणशील होकर सघन तलाशी की जा रही थी । इसी दौरान अमघटी जंगल में घनी झांडी के पास एक मोटरसाईकिल काले रंग की खड़ी करते हुए दिखाई दिया मौके पर मौजूद पुलिस टीम खड़ी हुई मोटरसाईकिल के पास आगे बढ़े कि एक व्यक्ति कुछ दूर स्थित झाड़ी से निकलकर भागने का प्रयास किया गया पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर घेराबन्दी कर वांछित अभियुक्त को पकड़ने का प्रयास किया गया, जिसपर अभियुक्त स्वंय को घिरता हुआ पाकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गई । पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में बदमाश वांछित अभियुक्त अब्दुल जाहिद पुत्र बुद्धू उर्फ बब्बू के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस मुठभेड़ में घायल अभियुक्त अब्दुल जाहिद पुत्र मो0 बुद्धू उर्फ बब्बू को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी सादुल्लानगर ले जाया गया । जहां प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बलरामपुर मे घायल अभियुक्त को भर्ती कराया गया । पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे से एक अदद देशी अवैध तमंचा 12 बोर व 01 अदद फायरशुदा खोखा कारतूस व एक अदद मिस कारतूस व पल्सर मोटरसाइकिल काले रंग की लाल पट्टी विना नंबर प्लेट की व एक अदद मोबाइल सैमसंग गैलेक्सी A20 बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना सादुल्लानगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। ।

*पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्त*-
01. अब्दुल जाहिद पुत्र मो0 बद्धू उर्फ बब्बू (पुलिस मुठभेड़ में घायल) निवासी ग्राम रानीपुर थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर।

*बरामदगी*-
एक अदद देशी अवैध तमंचा 12 बोर व 01 अदद फायरशुदा खोखा कारतूस व एक अदद मिस कारतूस व पल्सर मोटरसाइकिल काले रंग की लाल पट्टी विना नंबर प्लेट की व एक अदद मोबाइल सैमसंग गैलेक्सी A20

*आपराधिक इतिहास अब्दुल जाहिद पुत्र मो0 बद्धू उर्फ बब्बू* –
01. मु0अ0सं0-26/2026 धारा- 115(2),351(3)बी0एन0एस0 व 5M/5G/6 पोक्सो एक्ट थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर।
02. मु0अ0सं0-27/2026 धारा- 109(1) बी0एन0एस0 व 3/25/27 आयुध अधि0 थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर

*गिरफ्तार कर्ता टीम*-
01. थानाध्यक्ष श्री सत्येन्द्र वर्मा
02.व0उ0नि0 श्री सुरेन्द्र प्रताप सिंह
03.उ0नि0 श्री जमील खां
04.उ0नि0श्री दुर्गेश तिवारी
05.हे0कां0 शिशुपाल यादव
06.कां0 विजय यादव
07.कां0 प्रेम कुमार
08.कां0 राजकुमार
09.कां0 उदयराज

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments