HomeHealth & Fitnessश्रेयस अय्यर का टी20 क्रिकेट में कैसा है बतौर कप्तान बल्ले से...

श्रेयस अय्यर का टी20 क्रिकेट में कैसा है बतौर कप्तान बल्ले से रिकॉर्ड?

श्रेयस अय्यर : टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम के स्क्वाड में कुछ बड़े बदलाव होना तय हो गया है, जिसमें नेतृत्व में भी चेंज देखने को मिलेगा और सूर्यकुमार यादव की जगह पर श्रेयस इस जिम्मेदारी को संभालने वाले हैं। टी20 इंटरनेशनल में साल 2023 में आखिरी मुकाबला खेलने वाले श्रेयस अय्यर ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी भी फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी को नहीं संभाला है, ऐसे में उनके प्रदर्शन को लेकर सभी की नजरें सबसे ज्यादा रहने वाली हैं, जिसमें सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाए जाने का बड़ा कारण उनका खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन है। श्रेयस अय्यर ने आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में जरूर टी20 फॉर्मेट में कप्तानी संभाली है और उसमें उनका रिकॉर्ड बल्ले से काफी बेहतर देखने को मिला है, जहां उन्होंने तीन हजार से अधिक रन बनाए हैं।

श्रेयस का कप्तानी में जमकर दिखा है बल्ला बोलते हुए
भारतीय टीम के नए टी20 कप्तान की जिम्मेदारी संभालने वाले श्रेयस अय्यर का टी20 क्रिकेट में बतौर कप्तान बल्ले से रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने आईपीएल और घरेलू क्रिकेट मिलाकर कुल चार टीमों के लिए कप्तानी की है। इसमें दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल में कप्तानी की है तो वहीं घरेलू क्रिकेट में मुंबई टीम के लिए इस जिम्मेदारी को निभा चुके हैं। अब तक कुल 114 टी20 मैचों में कप्तानी कर चुके श्रेयस अय्यर का बल्ले से प्रदर्शन देखा जाए तो उन्होंने 111 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 39.72 के औसत से कुल 3575 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतकीय और 26 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं। श्रेयस अय्यर का बतौर कप्तान टी20 में स्ट्राइक रेट देखा जाए तो वह 144.44 का देखने को मिला है। इसके अलावा उन्होंने 296 चौके और 166 छक्के भी लगाए हैं।

कप्तान के रूप में रहा है जीत हार का ऐसा रिकॉर्ड
श्रेयस अय्यर ने टी20 क्रिकेट में अब तक 114 मुकाबलों में कप्तानी की है, जिसमें से अधिक मैच आईपीएल के रहे हैं। श्रेयस का बतौर कप्तान जीत-हार का रिकॉर्ड देखा जाए तो 114 मुकाबलों में से उनकी टीम को 68 मैचों में जहां जीत मिली है तो वहीं 43 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, इसके अलावा तीन मुकाबले रद्द रहे हैं। श्रेयस अय्यर की बतौर कप्तान अभी तक टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी उपलब्धि को देखा जाए तो वह साल 2024 का आईपीएल सीजन का खिताब जीतना जो उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करते हुए अपने नाम किया था।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments