Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मसूद आलम बोले-एयरपोर्ट से पहले बेहतर बस अड्डा जरूरी:श्रावस्ती में छात्र-छात्राओं को...

मसूद आलम बोले-एयरपोर्ट से पहले बेहतर बस अड्डा जरूरी:श्रावस्ती में छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित, कहा- स्वास्थ्य, रोजगार और परिवहन जैसी सुविधाएं ही विकास का आधार


श्रावस्ती में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम खां ने रविवार को श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने जिले के विकास को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि श्रावस्ती में हवाई अड्डे से पहले बेहतर बस अड्डा, रेलवे कनेक्टिविटी और बुनियादी सुविधाओं की जरूरत है। मसूद आलम खां ने कहा कि श्रावस्ती विश्व मानचित्र पर महत्वपूर्ण बौद्ध पर्यटन स्थल है और भगवान बुद्ध की तपोस्थली के रूप में इसकी पहचान है। इसके बावजूद जिले में विकास की गति अपेक्षा के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि यहां उद्योग, रोजगार, बेहतर अस्पताल और परिवहन जैसी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। युवाओं को रोजगार के लिए जाना पड़ रहा बाहर सपा नेता ने आरोप लगाया कि मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण जिले के युवाओं को शिक्षा और रोजगार के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से बड़ी घोषणाओं के बजाय जनता की वास्तविक जरूरतों पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और परिवहन जैसी सुविधाएं ही किसी क्षेत्र के वास्तविक विकास का आधार हैं। श्रावस्ती में इन क्षेत्रों में बेहतर काम किए जाने की जरूरत है। 2027 में विकास के मुद्दे पर फैसला करेगी जनता मसूद आलम खां ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता विकास के मुद्दे पर अपना फैसला सुनाएगी। बाहरी व्यक्ति होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह जल्द ही श्रावस्ती में स्थायी रूप से निवास करेंगे। उन्होंने बताया कि उनके वर्तमान घर से श्रावस्ती पहुंचने में करीब 30 मिनट का समय लगता है। दौरे के दौरान उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें सम्मानित किया और आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular