इकौना तहसील क्षेत्र स्थित जानकीनगर खुर्द गांव में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बकरी चोरी हो गई। चोर बकरी को लेकर मौके से फरार हो गया। बकरी की कीमत करीब 10 हजार रुपए बताई जा रही है। बाबूराम बकरी को चराने के लिए बाहर लेकर गए थे। इसी दौरान मौका पाकर अज्ञात चोर उनकी बकरी चोरी कर फरार हो गया। बकरी अच्छी नस्ल की बताई जा रही है। बकरी चोरी होने की जानकारी मिलने के बाद बाबूराम और ग्रामीणों ने आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन बकरी का कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद मामले की सूचना गिलौला पुलिस को दी गई। गिलौला थाना अध्यक्ष आशीष कुमार पांडे ने बताया कि बकरी की तलाश की जा रही है। मामले की जांच भी की जा रही है। वहीं, बाबूराम और ग्रामीण भी अपने स्तर से लगातार बकरी की तलाश में जुटे हैं।
चराने ले गए थे बकरी, दोपहर में चोर ले उड़ा:जानकीनगर खुर्द में 10 हजार की बकरी की तलाश में जुटे ग्रामीण
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












