#बस्ती_न्यूज
विक्रमजोत हर्रैया बस्ती विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत विक्रमजोत बाजार में मुख्य मार्ग की खराब हालत से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हल्की बारिश के कारण सड़क पर जलभराव और गड्ढे हो जाते हैं, जिससे अस्पताल, गन्ना विकास समिति और विक्रम पब्लिक स्कूल व न्यू विक्रम पब्लिक स्कूल आने-जाने वाले लोगों को दिक्कत होती है। यह मुख्य मार्ग अमारी मोड़ से फ्लाईओवर ब्रिज के अंदर से होकर गुजरता है। बस्थनवां, बछईपुर, साड़पुर, कलन्दरहा, धुसैनिया, अमोलीपुर, बड़ेरिया, पावड़ सहित दर्जनों गांवों के लोग इसी सड़क का उपयोग बाजार और अस्पताल आने-जाने के लिए करते हैं। सड़क जगह-जगह से टूटकर गड्ढों में बदल गई है। हल्की बारिश होते ही सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे राहगीरों का आवागमन मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोगों ने इस संबंध में प्रांतीय खंड निर्माण विभाग से कई बार शिकायत की है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
विक्रमजोत बाजार मार्ग पर गड्ढे, कीचड़ से परेशानी:स्कूल और गन्ना समिति जाने वालों को भारी समस्या, शिकायतें अनसुनी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












