Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)तुरहनी में कच्ची सड़क:जंगली घास और जीव-जंतुओं से रात में आवाजाही मुश्किल

तुरहनी में कच्ची सड़क:जंगली घास और जीव-जंतुओं से रात में आवाजाही मुश्किल


श्रावस्ती जिले के तुरहनी बलराम ग्राम सभा में स्थित एक कच्चा रास्ता स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। यह रास्ता थाना सोनवा और ब्लॉक गिलौला के अंतर्गत आता है। सड़क के किनारे उगी जंगली घास और कच्ची सड़क के कारण लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार, रास्ते के किनारे उगी घनी घास में जीव-जंतुओं का प्रकोप बढ़ गया है। दिन के समय तो लोग किसी तरह इस रास्ते का उपयोग कर लेते हैं, लेकिन रात में जंगली और रात्रिचर जीवों के निकलने की आशंका बनी रहती है।इस डर के कारण ग्रामीण रात के समय इस रास्ते से निकलने से कतराते हैं। राकेश, हरीश, उमेश, दुर्गेश और मुकेश जैसे स्थानीय निवासियों ने बताया कि सुरक्षा कारणों से वे रात में इस मार्ग का उपयोग नहीं करते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular