महाराजगंज जिले के सिसवा विकासखंड में कुइया ग्राम सभा को गौरी घुघली से जोड़ने वाली सड़क की हालत जर्जर हो गई है। लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधीन यह मार्ग लंबे समय से मरम्मत के अभाव में है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुइया चौराहे से गुजरने वाले इस मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। बरसात के मौसम में इन गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में कठिनाई होती है। स्कूली बच्चों को प्रतिदिन इन्हीं गड्ढों और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों के अनुसार, सैकड़ों लोग इस सड़क का उपयोग करते हैं, जिनमें स्कूल जाने वाले बच्चे, मरीज और किसान प्रमुख हैं। सड़क की जर्जर हालत के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से इस सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आम जनता को इस समस्या से निजात मिल सके।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवा में कुइया-गौरी घुघली सड़क खस्ताहाल:गहरे गड्ढों से आवागमन बाधित, ग्रामीण और राहगीर परेशान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












