Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)ओपेक कैली अस्पताल को मिला गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विशेषज्ञ:पेट संबंधी बीमारियों के मरीजों को...

ओपेक कैली अस्पताल को मिला गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विशेषज्ञ:पेट संबंधी बीमारियों के मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा

#बस्ती_न्यूज

महर्षि वशिष्ठ स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज से संबद्ध ओपेक हॉस्पिटल कैली में मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। मेडिसिन विभाग में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. गया प्रसाद शुक्ला ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनके जुड़ने से पेट और पाचन तंत्र से संबंधित बीमारियों से परेशान मरीजों को अब मेडिकल कॉलेज में ही विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। डॉ. शुक्ला की तैनाती से पेट दर्द, गैस, अल्सर, एसिडिटी, आंतों की समस्या, लीवर एवं पाचन तंत्र से जुड़ी जटिल बीमारियों के मरीजों का इलाज संभव होगा। यह सुविधा डॉ. बी.एल. कनौजिया के मार्गदर्शन में मेडिसिन विभाग में उपलब्ध होगी। लंबे समय से पेट संबंधी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को अब इलाज के लिए दूसरे बड़े शहरों की ओर जाने की मजबूरी कम होगी। विशेषज्ञ चिकित्सक की उपलब्धता से बीमारियों की समय पर पहचान और बेहतर उपचार की सुविधा मजबूत होगी। मेडिकल कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार यादव ने बताया कि लगातार विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में गैस्ट्रो विशेषज्ञ डॉ. गया प्रसाद शुक्ला के जुड़ने से बस्ती के साथ आसपास के जनपदों से आने वाले मरीजों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, विशेषज्ञ सेवाओं का विस्तार होने से मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। डॉ. गया प्रसाद शुक्ला के कार्यभार ग्रहण करने के बाद मेडिसिन विभाग में पेट एवं पाचन तंत्र से संबंधित मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा मिलना शुरू हो गई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular